
नई दिल्ली: आर्थिक मोर्चे पर बदहाली झेल रहे पाकिस्तान ने अपनी करेंसी को लेकर बड़ा फैसला किया है. पाकिस्तान ने नई करेंसी जारी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने एडवांस सिक्योरटी फीचर्स के साथ नई करेंसी जारी करने का फैसला किया है.पाकिस्तान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था की हकीकत किसी से छिपी नहीं है. कंगाली के कगार पर खड़ा पाकिस्तान कर्ज के बोझ तले दबा है.







