रायपुर:. छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन “रंग तरंग” मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस.एन. शुक्ला (कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) , विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र शर्मा (पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़
कृषक कल्याण परिषद )एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा (अध्यक्ष, विप्र शिक्षण समिति) के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.एस.एन. शुक्ला ने कहा कि हमारे विद्यार्थी अध्ययन -अध्यापन के साथ अपनी कुशलता को इतना विकसित करें कि आप नौकरी करने वाले नहीं, नौकरी के पीछे भागने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बने। इसकी तैयारी आप अभी से प्रारंभ कर दें। जैसे एक छोटा बालक गाय का निबंध याद किया है। परंतु नीम का पेड़ विषय पर निबंध लिखने के लिए परीक्षा में आ गया ।उस विद्यार्थी ने लिखा कि हमारे घर में नीम का पेड़ है और उसमें हम एक गाय को बांधकर रखते हैं इसके बाद उसने गाय के निबंध में जो भी याद किया था, सभी कुछ लिख दिया। इसी प्रकार हमारी जो तैयारी है, वही हम बोल पाते हैं ।हमारी जो तैयारी है, वही हम कर पाते हैं ।इसलिए अपनी तैयारी अपने लक्ष्य के अनुसार पूर्ण रखें । इस दिशा में आपके भविष्य निर्माण में विप्र महाविद्यालय निश्चित ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, क्योंकि यह महाविद्यालय विकसित भारत में अभियान में अपने विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है ।साथ ही खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं ।उन्होंने कहा साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियां इस महाविद्यालय में निमित्त रूप से होते रहते हैं। अतः सभी विद्यार्थी महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लें ।कुलपति प्रो. एस. एन. शुक्ला ने कहा विकसित भारत 2047 के दृष्टिगत महाविद्यालय प्रबंधन 15 वर्ष के लिए विजन तैयार करे।सुरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भविष्य निर्माण के लिए गंभीरता से तैयारी के साथ उत्साह और उमंग भी बना रहे ,इसके लिए आप लोग का वार्षिक उत्सव एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। ज्ञानेश शर्मा ने विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास के लिए अध्ययन -अध्यापन के साथ समस्त गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि रंग तरंग वार्षिक स्नेह सम्मेलन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर एल. एन. तिवारी, अविनाश शुक्ला, उमाकांत शर्मा, आनंद पांडेय, अशोक दीवान, सुरेंद्र शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक गण उपस्थित थे।
रंगतरंग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ आकांक्षा और ग्रुप के गणेश वंदना से हुआ ।इसके बाद नगाड़े की धुन पर ढोल बाजे पर शानदार नृत्य रायल ग्रुप ने प्रस्तुत किया। दुर्गा एण्ड ग्रुप ने पंजाबी डांस प्रस्तुत कर पंजाब की खुशबू बिखेर दी ।
हीरा एण्ड ग्रुप ने शुभारंभ हो शुभारंभ —-पर धमाकेदार प्रस्तुति देकर सब को झूमने पर मजबूर कर दिया। भवानी एण्ड ग्रुप ने मराठी सॉन्ग पर डांस कर महाराष्ट्र की खुशबू बिखेर दी। कृष्णा ग्रुप ने कृष्ण हे— सॉन्ग पर डांस प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बना दिया ।साउथ एक्सप्रेस ग्रुप सोनी साहू ने वन, टू का फोर— पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। मैजिक शो में आलोक राजपूत ने अपने मैजिक से लोगों को अचंभित कर दिया ।इसी प्रकार लगभग 3 घंटे तक डांस और और सॉन्ग पर समस्त विद्यार्थी झूमते नजर आए। अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए यादगार वार्षिक उत्सव के लिए एक दूसरे को बधाई देते हुए सभी ने विदा लिया। इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों पालक सहित और प्राध्यापक उपस्थित थे।


















