रायपुर,

’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कोरबा जिला वासियों के लिए अनेकों सौगात लाने के साथ ही वरदान साबित हो रही है। जिले में शहरी क्षेत्र के वार्डों सहित अब तक 338 ग्राम पंचायतों में इस यात्रा के दौरान शिविर लगाए जा चुके हैं। शिविरों में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब तक शिविर के माध्यम से 14 हजार से अधिक हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। लगभग 66 हजार लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही मौके पर उपचार तथा दवाईयां प्राप्त की। यह शिविर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भी कर रहा है।









