
रायपुर: कल 11 जनवरी गुरूवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रभारी सचिन पायलट के प्रभारी के रूप में प्रथम रायपुर शहर आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।यह जानकारी देते हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कल 11 जनवरी गुरुवार को दोपहर 02:00 बजे VIP रोड नहर के पास, धरमपुरा चौक के आगे प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत किया जाएगा।









