रायपुर:

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब-जुनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो लगातार सीखते रहेंगे वही असली विजेता बनेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा राज्योत्सव मैदान साइंस कॉलेज रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत आज राज्यपाल हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में कंपाउंड आरचरी के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।








