रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां राज्य अतिथि गृह (पहुना) में वर्ष 2024 के शासकीय कैलेण्डर का विमोचन किया। सुशासन का सूर्याेदय थीम पर आधारित इस कैलेण्डर के मुख्य पृष्ठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की फोटो है। जनवरी माह में प्रभु श्री राम के चित्र के साथ भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुनः प्रतिष्ठा केे संकल्पना लिए अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर को दर्शाया गया है। फरवरी माह में राजिम के त्रिवेणी संगम पर भगवान श्री राजीव लोचन का धाम, मार्च माह में महतारी वंदन योजना, अप्रैल माह में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख पात्र परिवारों को अपना घर दिलाने का संकल्प दर्शाया गया है।

ब्रेकिंग
- डिजिटल क्रॉप सर्वे से खेत-खेत दर्ज हो रही फसल की वास्तविक जानकारी, धान खरीदी की राह होगी आसान
- बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
- बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दिया है – दीपक बैज
- खेत से स्कूल की थाली तक पहुँच रहीं,ताजी सब्जियाँ
- 160 पंचायतों में तैयार किए गए ’जीवामृत मॉडल फार्म






