रायपुर:



सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लिए लाभदायी होता है।गुरु बालदास साहब ने अपने पुत्र का सामूहिक विवाह के अंतर्गत विवाह करवाया यह एक बड़ा उदाहरण है।पश्चिम के देश में विवाह एक कांट्रेक्ट होता है पर हमारे यहाँ सात जन्मों का साथ और पवित्र संस्कार होता है।सामूहिक विवाह से बड़ा खर्च बच जाता है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी युवक एवं युवतियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी







