रायपुर:

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में आज राजभवन में सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के राज्य प्रबंधन समिति की 15वीं बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, व उनके आश्रितों के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई एवं भूतपूर्व सैनिकों के हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सशस्त्र सेना झंडा‘‘ दिवस पर संग्रह बढ़ाने के लिए सभी तरीकों पर ध्यान देना चाहिए ताकि पूर्व सैनिकों और महिलाओं के कल्याण के लिए और अधिक योजनाएं शुरू की जा सके।









