नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 108वें संस्करण में देशवासियों का नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं.प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इनोवेशन का हब बन रहा है. देश आत्मनिर्भरता की भावना से भरा है. ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं. आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है. विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है. 2024 में भी हमें इसी भावना और मोमेन्टम को बनाए रखना है.प्रधानमंत्री ने कहा आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है. हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है. साथ ही कहा कि भारत इनोवेशन का हब बन रहा है. देश आत्मनिर्भरता की भावना से भरा है.उन्होंने कहा भारत के प्रयास से 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया गया. इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप को बहुत सारे अवसर मिले हैं. फिजिकल हेल्थ को लेकर दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र से जुड़े कोच और ट्रेनर की मांग भी बढ़ रही है. काशी-तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग तमिलनाडु से काशी पहुंचे थे. वहां मैंने उन लोगों से संवाद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Al Tool भाषिणी का सार्वजनिक रूप से पहली बार उपयोग किया. मैं मंच से हिंदी में संबोधन कर रहा था, लेकिन Al Tool भाषिणी की वजह से वहां मौजूद तमिलनाडु के लोगों को मेरा वही संबोधन उसी समय तमिल भाषा में सुनाई दे रहा था.

ब्रेकिंग
- रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल
- नारी शक्ति के सम्मान और समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम
- नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग से बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की उर्वरता भी रहेगी, सुरक्षित
- ‘खेलो इंडिया’ से मिला मंच, राष्ट्रीय स्तर पर चमकी प्रतिभा
- युवा खिलाडि़यों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं, छत्तीसगढ़ का गौरव – मुख्यमंत्री







