नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज श्री अयोध्या जी में पुनर्विकसित ‘अयोध्या धाम जंक्शन’ रेलवे स्टेशन (फेज 1) का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न स्थानों को रेल की बेहतरीन सुविधाओं से जोड़ने की कड़ी में 02 अमृत भारत ट्रेनों और 06 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।










