रायपुर:मंत्रीगणों को विभागों के आबंटन के पश्चात आज मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी मोदी जी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्येय वाक्य है सुशासन का सूर्याेदय, इसे चरितार्थ करना है। अगले पांच सालों में मोदी जी द्वारा दी गई सारी गारंटी पूरी करनी है। पूरी पारदर्शिता के साथ आम जनता को इसका लाभ देना है। मोदी जी की गारंटी समाज के सभी वर्गों से संबंधित है और आपको सुनिश्चित करना है कि उनकी गारंटी का जमीनी क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होता रहे।

ब्रेकिंग
- आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल : खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान
- मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी
- उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
- इसरो के युविका कार्यक्रम के लिए चयनित अभिषेक से मिले उप मुख्यमंत्री, दी शुभकामनाएं
- धान का कटोरा अब बनेगा ‘वेयरहाउसिंग हब’: धमतरी की नई आर्थिक उड़ान









