रायपुर:. छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन शिक्षण समिति संचालित विप्र कला ,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में विप्र फन फेयर 2023 आनंद मेला में विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों सहित आसपास के गणमान्य नागरिकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ रोमांचक गेम्स का मजा लिया।
आनंद मेला का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने समस्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए का कहा कि इस प्रकार के आयोजन में आनंद के साथ-साथ सीखने सिखाने का भी मौका मिलता है ।आनंद मेला में विद्यार्थियों के छत्तीसगढ़ी स्वादिष्ट व्यंजन चीला ,फरा, चौसेला के साथ विभिन्न प्रांतो के स्वादिष्ट व्यंजनों गुपचुप, पापड़ी, कुल्फी, चाट, इटली, सैंडविच , ब्रेड पकोड़ा ,अप्पे आदि के स्टॉल ने सभी को लुभाया। छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों के स्टॉल ने भी आकर्षित किया। व्यंजनों की स्टाल लगाने वाले विद्यार्थियों ने व्यंजन बनाने की विधि भी अन्य विद्यार्थियों को बताया। इस प्रकार से विद्यार्थियों ने दूसरे प्रकार के व्यंजन बनाना भी सीखा ।इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि घर में ही स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपने परिवार जनों को खिलाएंगे एवं बाहर से या बाजार में खाने की प्रवृत्ति को खत्म करने का प्रयास करेंगे।

ब्रेकिंग
- ”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक
- कालोनी या भवन खरीदने से पहले पंजीयन, विकास अनुमति और स्वीकृत ले-आउट जरूर जांचें
- छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन
- पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन
- जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं ,बचपन के सपने









