रायपुर: भिलाई की उदयमान जूडो खिलाड़ी स्नेहा नियोगी ने -78kg वजन वर्ग में अहमदाबाद (गुजरात) मे 03 – 06 दिसंबर 2023 को आयोजित तृतीय खेलो इण्डिया (वेस्ट ज़ोन) वुमेन्स जूडो लीग में रजत पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।*
*दुर्ग के गुरुनानक स्कूल में कक्षा 9वीं में अध्यनरत स्नेहा नियोगी अनलिमिटेड जुडो एकेडमी, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई में राष्ट्रीय प्रशिक्षक पी किशोर से जूडो का प्रशिक्षण विगत चार वर्षों से ले रही हैं। स्नेहा अनेक राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है। अभी तक ने स्नेहा नियोगी राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय वुमेन्स जूडो लीग में कांस्य पदक, राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक, राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है।
*तृतीय वूमेंस लीग जूडो प्रतियोगिता में कु स्नेहा अपने वजन वर्ग 78kg के फाइनल तक पहुंची वहां उनका सामना मध्य प्रदेश की खिलाड़ी से हुआ जहां वह कुछ अंकों से पराजित हुई और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वुमेन्स लीग में कोंडागाँव की रंजीता ने स्वर्ण, कोंडागाँव की हेमवती और भिलाई की स्नेहा को रजत, तथा बिलासपुर की चाँदनी को काँस्य पदक मिलाकर छ ग को कुल एक स्वर्ण, दो रजत और एक काँस्य पदक सहित कुल चार पदक प्राप्त हुए। यह भी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।*
*जूडो में स्नेहा नियोगी की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव एस आर सोनी, कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, बलौदा बाजार भाटापारा जूडो संघ के अध्यक्ष पी सुरेश, रायपुर जिला जूडो संघ के अनीस मेमन, बस्तर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष किरण देव, सचिव अब्दुल मोईन, बिलासपुर जिला जूडो संघ के सचिव राजकुमार जायसवाल, प्रशिक्षक गण शेख शरीफ, विजय नाग, श्वेता याद, किरण शर्मा आदि ने समस्त पदक विजेताओं को बधाइ एवं शुभकामनाएं दी है।









