नई दिल्ली:चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु के दस जिलों में मध्यम बारिश, हल्की आंधी और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है. चेन्नई, तिरुवल्लुर में हल्की आंधी और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.’मिगजॉम’ की वजह से चेन्नई में 8 लोगों की मौत हो चुकी है.भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि सोमवार रात 9 बजे तक चक्रवात के केंद्र के पास हवा की स्पीड 90-100 किमी प्रति घंटा और आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और प्रकाशम जिलों में 70-80 किमी प्रति घंटा थी.’मिगजॉम’ तूफान धीरे-धीरे आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ेगा, जिसके बाद नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच 90-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चल सकती है, यह स्थिति मंगलवार सुबह तक जारी रहेगी
साइक्लोन ‘मिगजॉम’ की वजह से 1-1.5 मीटर की तूफानी लहर से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है. और तूफान का असर सबसे ज्यादा बापटला और कृष्णा जिलों में देखने को मिलेगा. ‘मिगजॉम’ के एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराने की आशंका है.









