रायपुर:छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय कार्यशाला कृषि छात्रों में उद्यमिता विकास पर आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि श्री एस. एस. बजाज महानिदेशक सी कास्ट एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरीश चंदेल कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों का स्वागत डॉ. विजय कुमार चौधरी विभागाध्यक्ष, कृषि अर्थशास्त्र के द्वारा किया गया। श्री बजाज ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में छात्रों को उद्यमिता विकास के बहुमूल्य कड़ी कहा एवं कृषि के क्षेत्र में उद्यमिता विकास के अपार संभावना हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विभिन्न कार्यक्रम द्वारा समन्वित विकास व बाजार आधारित नवोन्मेंशी तकनीक पर कार्य करने की प्रेरणा दी ।

ब्रेकिंग
- डिजिटल क्रॉप सर्वे से खेत-खेत दर्ज हो रही फसल की वास्तविक जानकारी, धान खरीदी की राह होगी आसान
- बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
- बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दिया है – दीपक बैज
- खेत से स्कूल की थाली तक पहुँच रहीं,ताजी सब्जियाँ
- 160 पंचायतों में तैयार किए गए ’जीवामृत मॉडल फार्म








