नई दिल्ली:उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में 12 नवंबर को सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था, जिसमें 41 श्रमिक फंस गए. जिन्हें अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है. पिछले 15 दिनों से हादसे में फंसे 41 मजदूरों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है.उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में ऑगर मशीन के टूटे हुए हिस्सों को निकालने के बाद हाथों से खुदाई जारी है. वहीं, उत्तराखंड टनल में फंसे मजदूरों के निकालने के लिए अब वर्टिकल ड्रिलिंग भी शुरू हो गई है. क़रीब साढ़े चार किलोमीटर लंबाई में बन रही सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग के अंदर धंसे पहाड़ के बीच से मजदूरों को निकालने के लिए विभिन्न एजेंसियां युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं.

ब्रेकिंग
- ड्रोन से साकार हुआ, आत्मनिर्भरता का सपना
- वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
- अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री का आत्मीय जुड़ाव
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना
- माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में सबसे वयोवृद्ध के हाथों हुआ, ध्वजारोहण:योगेश तिवारी








