रायपुर.: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शंकराचार्य कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भी विप्र कॉलेज ने डागा कॉलेज को 6 विकेट से पराजित कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। डागा कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 36 रन में आलआउट हो गई। विप्र कॉलेज के मनस्वी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए ।निशा ने 3विकेट व मोहसिना ने दो विकेट लिए ।जवाब में विप्र कॉलेज चार विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। मिताली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 बॉल में 19रन बनाएं। डागा कॉलेज के पूनम ने तीन विकेट प्राप्त किया।
इसके पूर्व पहला मैच शासकीय महाविद्यालय धमतरी और विप्र कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें विप्र कॉलेज में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मिताली के शानदार 50 रन 27 गेंद में और प्रिया के 13 गेंद में 28 रन के बदौलत विप्र कॉलेज ने दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाएं। जवाब में धमतरी महाविद्यालय छह विकेट के नुकसान पर मात्र 26 रन बन पाई। इस प्रकार विप्र कॉलेज ने 78 रन से शानदार जीत शासकीय धमतरी महाविद्यालय पर प्राप्त किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि इसके पूर्व उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विप्र महाविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज पुरुष वर्ग का क्रिकेट टूर्नामेंट में विप्र महाविद्यालय ने लगातार पांचवीं बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया।इन्टरकॉलेज फुटबॉल व वॉलीबॉल में चैम्पियन के उपरांत महिला क्रिकेट में भी लगातार तीसरे वर्ष इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में चैंपियन बनना शानदार उपलब्धि है।

ब्रेकिंग
- धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- अवैध खाद भंडारण और जैव उत्प्रेरक के खिलाफ कृषि विभाग की कार्रवाई, गोदाम सील
- माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
- 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप नान्देड़ में:छत्तीसगढ़ का 12 सदस्यीय दल
- वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह







