नई दिल्ली:सिलक्यारा टनल में 12 नवंबर की सुबह 4 बजे टनल के एंट्री पॉइंट से 200 मीटर अंदर 60 मीटर तक मिट्टी धंसी. इसमें 41 मजदूर अंदर फंस गए. रेस्क्यू के दौरान 16 नवंबर को टनल से और पत्थर गिरे जिसकी वजह से मलबा कुल 70 मीटर तक फैल गया. निर्माणाधीन टनल के धंसने के बाद 9 दिन से 41 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने के लिए 200 से ज्यादा लोगों की टीम 24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. लेकिन अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है.डायरेक्टर अंशु मनीष ने बताया कि टनल के अंदर कभी भी, कुछ भी हो सकता है. इसलिए किसी अनहोनी के मद्देनजर ऑगर मशीन के साथ काम कर रहे मजदूरों के लिए अलग से टनल बनाई जा रही है. डंडालगांव की तरफ से वर्टिकल ड्रिलिंग के बाद रेस्क्यू टीम को 6 इंच की नई पाइपलाइन टनल के अंदर भेजने में सफलता मिली है. अब अंदर फंसे मजदूरों के लिए इस पाइप के जरिए सेब, दलिया, खिचड़ी जैसा हल्का खाना भेजा जा रहा है.

ब्रेकिंग
- स्कूल खुल गये लेकिन सुविधा विहीन स्कूलों में बच्चे कैसे पढ़ेंगे – कांग्रेस
- ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 : तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा स्क्वॉश कॉम्प्लेक्स
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दूसरा दिन
- देश की 9 प्रतिभाओं में शामिल राजधानी की महिमा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत









