नई दिल्ली:भाजपा के लिए यह विराट जनसमर्थन प्रदेश को विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर करने के जन-जन के संकल्प का प्रतिबिंब है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ओसियां, राजस्थान में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा जहां कांग्रेस का नाम होगा – वहां भ्रष्टाचार होगा, लूट होगी, घपला होगा, घोटाला होगा, छलावा होगा, परिवारवाद होगा, वंशवाद होगा।लेकिन जहां भाजपा होगी – वहां विकास होगा, महिला स्वावलंबन का रास्ता होगा, किसान को सम्मान से जीने का अधिकार होगा, युवाओं को आशाओं के साथ इस नए भारत को विकसित भारत की ओर ले जाने का रास्ता होगा स्थिरता होगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा राजस्थान भिन्न भिन्न पगड़ियों के साथ शांतिप्रिय, संस्कार युक्त और देव तुल्य लोगों का प्रदेश है।लेकिन गहलोत सरकार ने राजस्थान की आन-बान-शान को कलंकित कर दिया है।आज भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और बलात्कार के मामलों में राजस्थान देश में नंबर 1 पर है।
उन्होंने कहा गहलोत सरकार ने किसानों में साथ धोखा किया।19,400 किसानों की धरती कुर्क करके उनके साथ छल किया गया।धार्मिक उन्माद में यहां सर तन से जुदा के नारे लगाए गए रामनवमी शोभा यात्रा को रोका गया, कावड़ यात्रा को भी यहां रोका गया।ऐसी सरकार को अब जाना ही होगा।










