नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लिखा हुआ गाना ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ को बेस्ट ग्लोबल म्यूज़िक परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस गाने में एक स्पीच दी है, जो उन्होंने खुद लिखी है. यह पहली बार है कि जब किसी राजनेता को ग्रैमी अवॉर्ड के नॉमिनेट किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा लिखा गाना 16 जून को रिलीज किया गया था. इस गाने में बाजरा की खेती और अनाज के तौर पर इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया. इसके अलावा सिंगर फालू शाह ने बताया है कि यह गाना इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया था.इस गाने को प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय अमेरिकी सिंगर फालू शाह और उनके पति गौरव शाह के साथ मिलकर लिखा गया है .इस गाने का मकसद किसानों को बाजरा उगाने का संदेश देना था, ताकि दुनिया में भुखमरी खत्म हो जाए.







