रायपुर:रायपुर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि जनसंपर्क अभियान सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहा है। इसी तारतम्य में स्वामी विवेकानंद वार्ड तथा मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड की जनता से भेट मुलाकात की।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा रायपुर की जिस जनता ने 35 वर्षों से अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखा है उसी जनता का आशीर्वाद और प्रेम इस बार पुनः मिल रहा है।







