रायपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा के प्रभारी सुभाष तिवारी को भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में सह चुनाव संचालक की जिम्मेदारी दी है।
सूत्रों के अनुसार नगर निगम की राजनीति मे पिछले तीन दशक से सक्रिय , नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के साथ कद्दावर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विश्वस्त सहयोगी होने के कारण सुभाष तिवारी को प्रदेश भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए डॉक्टर विमल चोपड़ा के साथ सह चुनाव संचालक की भी जिम्मेदारी दी है।जबकि सुभाष तिवारी विगत कई महीनों से रायपुर ग्रामीण विधानसभा प्रभारी रहते भाजपा के लिए अनुकूल माहौल बनाने मे कामयाब रहे।जिसका लाभ निश्चित रूप से भाजपा प्रत्याशी को मिलेगा।सुभाष तिवारी के अनुभव और कुशल प्रबंधन के कारण रायपुर के सभी सीटों मे बड़ी भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
आज घोषित सूची में पश्चिम विधानसभा के लिए महेश बैस चुनाव संचालक बनाए गए हैं। रायपुर दक्षिण में डॉक्टर विमल चोपड़ा के साथ सुभाष तिवारी व दो अन्य सह चुनाव संचालक भी जोड़े गए हैं । सूची इस प्रकार है







