रायपुर,:विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन कुल 59 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक अहिवारा और सक्ती विधानसभा क्षेत्रों में 4-4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर, जैजैपुर, रायपुर ग्रामीण, डौण्डीलोहारा से 3-3, मनेन्द्रगढ़, कोटा, मस्तूरी, बिलाईगढ़, कुरूद, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, साजा, बेमेतरा, कटघोरा से 2-2, भरतपुर-सोनहत, बैकुण्ठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, सामरी, रायगढ़, सारंगढ़, रामपुर, मरवाही, तखतपुर, बिलासपुर, अकलतरा, पामगढ़, बसना, खल्लारी, भाटापारा, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर से 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। इस प्रकार अब तक द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 43 अभ्यर्थियों ने 64 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

ब्रेकिंग
- राज्यपाल को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
- बिजली बिल बढ़ोत्तरी तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने कांग्रेस करेगी चरणबंद्ध आंदोलन
- स्वीट कॉर्न की खेती से समृद्धि की नई मिसाल बने, किसान रामचंद्र
- मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय बैठक, “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम निर्धारित
- प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा







