बेमेतरा:जिला मानस संघ बेमेतरा के तत्वाधान मे मानस शक्ति केंद्र हसदा के अंतर्गत जय गंगा मईया (मा) मानस परिवार एवं समस्त ग्रामवासी नेवनारा के विशेष सहयोग से मानस तिहार का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती के श्री चरणों में शीश नमन पुष्प अर्पण कर प्रारंभ हुवा कार्यक्रम मे शक्ति केंद्र के कुल ११ मंडलियो की सांगितिक प्रस्तुति हुई । जिसमे प्रथम स्थान परमानंद मानस मंडली खमतराई । द्वितीय सत्यम सुंदरम मानस मंडली घटियाखुर्द ,तृतीय जय मा बंजारी मानस मंडली सांकरा को प्रदान किया गया। व्याख्या विशेष मे आदर्श बाल मंडली हसदा, वेशभूषा मे श्रद्धा महिला मानस मंडली गोड़गिरि, हारमोनियम विशेष मे शिव मानस मंडली पाहरा ,अनुशाशन मे आदर्श मानस मंडली देवादा को प्रदान किया गया।
नवरात्रि के पावन पर्व मे मानस के आयोजन को लेकर गांव मे उत्साह देखने को मिला काफी संख्या में भक्तो की भीड़ राम कथा रसपान के लिए लगी रही जिसमे ग्राम सरपंच प्रमिला साहू, उपसरपंच हरिश बन्छोर, ग्राम सभा अध्यक्ष मनोज तिवारी जिला मानस संघ की ओर से भागवत निर्मलाकर अध्यक्ष, चेतन साहू उपाध्यक्ष, महराजदिन धिंवर,राजकुमार ताम्रकार, मदन सिन्हा संघरक्षक, संतोष शर्मा , डा भगत राम साहू , रामखिलावन वर्मा , विष्णु निर्मल कर , राजकुमार प्रगनीहा , डमरू धर साहू जी ,रमेश पाटिल,संतोष साहू,सालिक साहू,निषाद जी बोचीपुर,देवलाल सिन्हा मानस दर्शन जीवन अर्पण जिला संयोजक लोकेंद्र सेन अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन सालिक साहू,चेतन साहू ने किया। अंत मे आभार प्रदर्शन सरपंच प्रतिनिधि कमल साहू ने किया। कार्यक्रम मे वीरेंद्र निषाद , धनेश साहू ,संजय साहू ,हरिश वर्मा,गोपीचरण साहू ,डॉ दीपक साहू ,राकेश बन्छोर ,डॉ संभु साहू,सनत पाटिल,राजकुमार निषाद,जीतू यादव ,गौरव साहू, मनोज वर्मा , के अलावा विभिन्न शक्ति केंद्र के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

ब्रेकिंग
- बारनवापारा अभ्यारण्य में जंगल सफारी, स्टे और टिकटिंग की ऑनलाइन सुविधा
- सीरप की बोतल में संदिग्ध वस्तु मिलने का मामला
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने मंवली भाठां एवं गोंडगिरी सहकारी समितियों का किया, औचक निरीक्षण
- बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन
- निर्माण कार्यों से शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास को मिलेगी गति– उप मुख्यमंत्री









