+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Sunday, September 8, 2024
Uncategorized

21वीं जूनियर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन चैम्पियनशिप:रायपुर टीम ने जीता 06 स्वर्ण सहित कुल 18 पदक

108views
Share Now

दुर्ग: 14 से 15 अक्टूबर  तक बालोद में संपन्न  21वीं जूनियर छत्तीसगढ़ प्रदेश (पुरुष/महिला) भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में रायपुर जिला ने विजेता एवं महिला वर्ग में उपविजेता का खिताब जीता।

पुरुष वर्ग में 05 स्वर्ण, 06 रजत एवं 01 कांस्य कुल 12 पदक जीते वही महिला वर्ग में 01 स्वर्ण, 04 रजत एवं 01 कांस्य कुल 06 पदक प्राप्त हुआ है।प्रतियोगिता में रायपुर जिला के राजा भारती को जूनियर बेस्ट लिफ्टर ऑफ़ छत्तीसगढ़ 2023 का खिताब मिला।

विजेता खिलाड़ियों के नाम:-

*स्वर्ण पदक:-
राजा भारती, टोमन भारती, मनीष टोडर, देवव्रत शर्मा, आदित्य कुमार साहू एवं महिला खिलाड़ी लुकेश्वरी साहू।

*रजत पदक:-
हंसराज मार्कण्डे, विकास लहरे, प्रियांशु बिस्वास, देवेंद्र शर्मा, शुभम निराला, झामेंद्र पाल, महिला खिलाड़ी विधि साहू, प्रांजली तिवारी, फाल्गुनी साहू एवं अंशिका धावरे।

*कांस्य पदक:-
मोहित नामदेव एवं महिला खिलाड़ी प्रीतू साहू।

विजेता खिलाड़ियों एवं टीम के कोच वा मैनेजर को रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।यह जानकारी रुस्तम सारंग सचिव रायपुर जिला भारोत्तोलन संघ ने दी है।

Share Now

Leave a Response