रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा, तीज-त्यौहारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों को लोग आनंद और उत्साह के साथ एकजुट होकर मना सके, इसके लिए हमने राज्य के प्रमुख तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है। इसको सजाने, संवारने का काम हम सबको मिलकर करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम झीट में आयोजित परिक्षेत्रीय साहू संघ के भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

ब्रेकिंग
- खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं: मुख्यमंत्री
- धान खरीदी में किसानों का उत्साह, 4.44 लाख मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन
- विशेष सत्र की आड़ में संविधान पर हमला, जनगणना के आंकड़ों और जातिगत गणना के बिना परिसीमन मंजूर नहीं – दीपक बैज
- अब संपत्ति पंजीयन होगा आसान और पारदर्शी
- महतारी भाखा सम्मान सप्ताह: नई पीढ़ी को अपनी भाषा-संस्कृति से जोड़ने की पहल








