रायपुर:राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज यहां 01 अक्टूबर से प्रारंभ हुए स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया। इस अभियान में रायपुर इंस्ट्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) के विद्यार्थियों ने भी उत्साह से भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की और जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता पर अत्यधिक जोर देते थे। वे स्वच्छता को सेवा मानते थे। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से न केवल पूरे पखवाड़े में बल्कि हमेशा अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

ब्रेकिंग
- एक दीया… सेवा के संकल्प के नाम
- डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य
- आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप
- बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: मुख्यमंत्री
- विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम:धनंजय राठौर








