रायपुर,:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 26 सितंबर को विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कबीरधाम जिले में 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास के लिए 355 करोड़ 49 लाख 94 हजार रूपए के 133 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें 154 करोड़ 69 लाख 02 हजार रूपए की लागत से 50 कार्याें का लोकार्पण और 200 करोड़ 80 लाख 92 हजार रूपए के 83 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर वन मंत्री श्री अकबर इस वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

ब्रेकिंग
- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना
- राष्ट्रपति से राज्यपाल ने की सौजन्य भेंट
- सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित
- अदाणी दिवस पर पीईकेबी एवं पीसीबी खदान क्षेत्रों में रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
- छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज को तोषपाल ने दिए रिकॉर्ड एक करोड़ रुपये का दान









