नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रक ड्राइवरों और मैकेनिकों के बाद अब कुलियों से रूबरू हुए हैं. राहुल गांधी ने दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कुलियों से बातचीत की और उनकी वर्दी पहनकर सामान भी उठाया.कांग्रेस ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले. पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी. आज राहुल गांधी उनके बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी. भारत जोड़ो यात्रा जारी है. राहुल गांधी कुलियों द्वारा पहनी जाने वाली लाल रंग की शर्ट भी पहले हुए नजर आए.

ब्रेकिंग
- ड्रोन से साकार हुआ, आत्मनिर्भरता का सपना
- वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
- अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री का आत्मीय जुड़ाव
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना
- माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में सबसे वयोवृद्ध के हाथों हुआ, ध्वजारोहण:योगेश तिवारी










