सूरजपुर:जिले में एक ऐसा किसान है जो की कूप के माध्यम से अपने धान की फसल ले रहा है। ग्राम पंचायत खरसुरा के कृषक रामचंद्र के खेत में दो वर्ष पूर्व कूप का निर्माण किया गया था। आज उसी कूप के माध्यम से वो अपने धान की फसल की सिंचाई कर पा रहा है। यह कूप वर्ष 2020-21 में निर्मित हुआ था, जिसका निर्माण 4.29 लाख रुपए की लागत से किया गया था। इसमें मनरेगा मजदूर को भी रोजगार स्वरूप 844 मानव का लाभ हुआ, इस कूप के निर्माण से कृषक को लाभ वर्तमान मे देखने को मिल रहा है। इस समय नरेगा द्वारा निर्मित कूप कृषक रामचंद्र के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जल प्रबंधन कर कृषक द्वारा खेतों में सिंचाई की जा रही है। जिससे उसके खेत की फसल हरी भरी है, इससे निश्चित ही किसान को आर्थिक लाभ हुआ है।

ब्रेकिंग
- ड्रोन से साकार हुआ, आत्मनिर्भरता का सपना
- वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
- अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री का आत्मीय जुड़ाव
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना
- माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में सबसे वयोवृद्ध के हाथों हुआ, ध्वजारोहण:योगेश तिवारी








