रायपुर:जी 20 के चौथे फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप मीटिंग में 18 सितंबर और 19 सितंबर को भाग लेने दुनिया भर से आये प्रतिनिधि अपने साथ छत्तीसगढ़ की सुंदर स्मृतियों के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति की चिन्हारी भी साथ लेकर जाएंगे। छत्तीसगढ़ की चिन्हारी इस गिफ्ट पैक में वनोपजों से बनाये गये खास प्रोडक्ट होंगे। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस वर्ष को मिलेट ईयर घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मिलेट को प्रोत्साहित करने मिशन मोड पर काम किया गया है। न केवल यहां मिलेट्स उत्पादकों को समर्थन मूल्य पर अपने उपज का दाम मिल रहा है अपितु सरकार द्वारा इनके प्रसंस्करण को प्रोत्साहित किये जाने तथा मिलेट्स कैफे स्थापित किये जाने से छत्तीसगढ़ में मिलेट्स के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ी है। विदेशों से आने वाले प्रतिनिधियों को गिफ्ट पैक में प्रदेश में होने वाले मिलेट्स से बने कूकीज दिये जाएंगे।

ब्रेकिंग
- प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ने दी, बधाई
- व्यावसायिक खेती से बेहतर उत्पादन के साथ अच्छी आय
- सिद्धेश्वर महादेव मंदिर – आस्था और आध्यात्मिकता का पावन केंद्र
- 108 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से हुए, सम्मानित
- जब चित्रकार की कला से दिखी चित्रकोट की खूबसूरती









