रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश तथा स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा के संयोजन में प्रदेश स्तरीय संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण दूधाधारी वैष्णव संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपारा रायपुर में आयोजित किया गया है।
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के ज्ञान से व्यक्तित्व में निखार आता है। यह हमारी प्राचीनतम भाषा है। योग का प्रादुर्भाव भी संस्कृत से ही हुआ है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से चिरायु एवं शतायु जीवन को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के माध्यम से संस्कृत शिक्षा का विस्तार और सुदृढ़ीकरण हुआ है।

ब्रेकिंग
- अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री का आत्मीय जुड़ाव
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना
- माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में सबसे वयोवृद्ध के हाथों हुआ, ध्वजारोहण:योगेश तिवारी
- विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान
- 112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और राष्ट्रप्रेम का संदेश









