रायपुर,:



आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रायपुर के टाउनहॉल में लगायी गई छायाचित्र प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 1920 में प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास और 1933 में द्वितीय छत्तीसगढ़ प्रवास, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र व ज्ञानवर्द्धक जानकारी बरबस ही बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को बरबस ही आकर्षित कर रही है।
प्रदर्शनी स्थल पर बच्चों के लिए आयोजित की जा रही क्विज प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वकांक्षी और लोक कल्याणकारी शासकीय योजनाओं का वृत्तचित्र के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शन भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र है






