रायपुर,:



विद्यार्थियों को कौशल, ज्ञान और बुद्धि से लैस करना समय की मांग है ताकि छत्तीसगढ़ के छात्र बाहर के बड़े शहरों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। हमारे छात्र उच्च अध्ययन के लिए महानगरों में न जाएं बल्कि उन्हें अपने ही राज्य में पाठ्यक्रमों के मामले मेें समान गुणवत्ता, समान बुनियादी ढांचा और समान सुविधाएं मिले यह प्रयास होना चाहिए।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज आंजनेय विश्वविद्यालय के उदघाटन अवसर पर यह उदगार व्यक्त किया।









