
नई दिल्ली:राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें वापस लोकसभा में सांसद के तौर पर बहाल किया.उन्होंने फ़ारसी शायर रूमी का ज़िक्र करते हुए कहा कि रूमी ने कहा था- ‘जो शब्द दिल से आते हैं वो शब्द दिल में जाते हैं’ इसलिए आज वो ‘दिमाग़ से नहीं बल्कि दिल से बोलने जा रहे हैं.राहुल गांधी ने ‘अदानी’ का ज़िक्र करते हुए ओम बिड़ला से माफ़ी मांगी और कहा कि पिछले भाषण में वो ‘अदानी’ पर बोले थे इससे शायद उन्हें (बिड़ला) और बीजेपी को कष्ट हुआ है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके भाषण से बीजेपी के नेताओं को डरने और घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वो ‘अदानी पर नहीं बोलने जा रहे हैं क्योंकि ये दूसरी डायरेक्शन में है.’लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दूसरे दिन भी चर्चा जारी है और इसकी शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की है.
राहुल गांधी का भाषण ख़त्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी जवाब देने उतरीं. उन्होंने राहुल गांधी के ‘भारत माता की हत्या’ की बात कहने की निंदा की.











