सारंगढ़-बिलाईगढ़:

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के स्कूलों का दौरा किया। डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में बीईओ बरमकेला नरेन्द्र कुमार जांगड़े, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ और प्राचार्य से स्कूल की गतिविधियों, शिक्षक व्यवस्था और भवनों के मरम्मत, जीर्णोद्धार कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों के लिए सुझाव दिए। शिक्षकों के द्वारा स्कूल में सामान्य ब्लैकबोर्ड और प्रोजेक्टर दोनों माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही थी। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते हैं’ डॉक्टर, इंजीनियर। छात्र-छात्राओं ने अपनी इच्छा कलेक्टर के सामने व्यक्त की।









