जशपुरनगर :

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जशपुर अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में प्रोत्साहन लाभ दिया जा रहा है। ताकि अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों का सामाजिक, आर्थिक स्तर को सुदृढ़ किया जा सके और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। इसी उद्देश्य से पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम तमता निवासी नीलाम्बर सिदार को अनुसूचित जनजाति वर्ग स्मॉल बिजनेस सीएचसी-256 के तहत् लाभान्वित किया गया है।









