रायपुर,:


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय मे आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के समीप खोखसा में नवनिर्मित रेल्वे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम. आर. निषाद उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आज इसका उदघाटन हुआ।








