जशपुरनगर :

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत् ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को समूह के रूप में गठित कर शासन की महत्वाकांक्षी योजना से जोड़कर स्व रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। अब महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़ कर सफलता की नयी कहानियां लिख रहीं है, तथा अपने सपने का पंख दे कर नयी उड़ान के लिए तैयार है। साथ ही इन महिलाओं की सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

जिले में 10 हजार से ज्यादा स्व सहायता समूह है, जिसमें 01 लाख से अधिक महिलायें है। सभी स्व सहायता समूह बिहान योजना द्वारा संचालित है जिसमें सतत रूप से समूह का गठन दिनांक करके क्षमता वर्धन का कार्य जिले एवं विकासखण्ड मिशन प्रबंधन इकाई एवं अभिसरण के माध्यम से किया जा रहा है।








