भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का राज्य में आना प्रदेश के लिए सूर्य के उदय जैसा है, क्योंकि पीएम मोदी न सिर्फ हमें प्रेरणा देते हैं, बल्कि कई सौगात भी देते हैं. इस बार पीएम एमपी को दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने आ रहे हैं. सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि बीजेपी राज्य में पांच यात्रा निकाल रही है. मुख्यमंत्री ने राज्य से पीएम के दो बड़े अभियान लॉन्च करने की भी जानकारी दी.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम शहडोल की धरती सिकल सैल एनीमिया मिशन- 2047 का शुभारंभ करेंगे और शहडोल में पीएम मोदी का पीढ़े पर बैठकर गांव वालों के साथ भोजन करने का भी कार्यक्रम हैं. पीएम मोदी शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर गौरव यात्राओं के समापन पर रानी दुर्गावती को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे.

ब्रेकिंग
- हरियाली के साथ ग्रामीणों को रोजगार की नई राह दे रहा विकसित भारत – जीरामजी
- सक्ती में 11 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर उपमुख्यमंत्री
- निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल
- मंत्रिपरिषद की बैठक 09 सितम्बर को
- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्क्वैश में रायपुर का दबदबा







