नई दिल्ली:हिमाचल प्रदेश में मंडी और कुल्लू को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे 200 लोगों के. इन लोगों में से ज्यादातर टूरिस्ट हैं. नेशनल हाईवे का ये इलाका रविवार शाम को अचानक आई बाढ़ की वजह से ब्लॉक होने से 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया। होटलों में कोई कमरा नहीं और उससे भी बुरा ये कि किसी को भी पता नहीं है कि उन्हें कितना इंतजार करना पड़ेगा. अधिकारियों के हवाले से बताया कि सड़क को रोकने वाले भारी पत्थरों को विस्फोटकों की सहायता से हटाया जा रहा है लेकिन इसमें भी सात से आठ घंटे का वक्त लगेगा. इस बीच वहां फंसे लोगों की हालत बेहद खराब हो रही है। जाम में फंसे पर्यटकों ने बताया कि मंडी और सुंदरनगर के बीच कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है. रात 10 बजे के करीब पुलिस ने हमें रोका और वापस जाने के लिए कहा. लेकिन हम करीब 15 किमी लंबे जाम में फंस गए हैं. कोई भी पर्यटक इस स्थिति के लिए तैयार नहीं था. इसमें से कुछ परिवारों ने अपने ठहरने के लिए पूरे बस को बुक कर लिया तो कुछ ढाबे के किनारे बैठे हुए हैं. लाख कोशिश के बावजूद किसी को होटल में कमरा नहीं मिल रहा है. वे सभी अपने बच्चों के लिए चिंतित हैं.

ब्रेकिंग
- खीरा सहित विभिन्न सब्जियों के उत्पादन से बढ़ी आमदनी
- उपमुख्यमंत्री ने कहा प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था, संकल्प
- मुख्यमंत्री ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- हर घर में हो छोटी-सी लाइब्रेरी, पढ़ने की संस्कृति को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की









