रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर लोगों से रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की है। श्री बघेल ने कहा है हर साल 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया द्वारा रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्त दान दिवस मनाया जाता है।
श्री बघेल ने कहा कि आपात स्थितियों, बीमारी, दुर्घटना सहित प्रसव मामलों में जीवन रक्षा के लिए रक्त की जरूरत होती है। कई बार आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों को सरलता से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है। श्री बघेल ने कहा कि रक्तदान महादान के महत्व को जन-जन समझें। रक्त देने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। रक्त देना जीवन रक्षा और पुण्य का काम हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष दुनियाभर के लोगों से एकजुटता के साथ रक्त दान करने और जीवन बचाने कहा है।

ब्रेकिंग
- मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी
- जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री
- नवा रायपुर में 2036 पौधों का रोपण: ओलंपिक मेजबानी के समर्थन में अनूठी पहल
- कैबिनेट की बैठक में लिए गए,महत्वपूर्ण निर्णय
- विप्र कॉलेज में ब्रिजिंग एकेडमिक एंड इंडस्ट्री इन्वेंशन इन एजुकेशन विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन










