रायपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रकोष्ठ पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर तथा ग्रीन अर्मी व रायपुर शहर के 10 से भी अधिक रासेयो ईकाईयों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर के आजादी अमृत – महोत्सव को ध्यान में रखते हुए विवि परिसर में स्थित *ज्ञान सरोवर (तालाब) में 75 पौधों* का रोपण किया गया। वृक्षारोपण में लगाए गये सभी पौधे फलदार जिसमें मुख्य रूप से आम के पौधे शामिल है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात सेंटर फॉर बेसिक साइंस में एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसमें *मुख्य वक्ता डॉ. हेमलता शुक्ला* (विवि की प्रथम महिला) थी। उन्हें पर्यावरण संरक्षण में *तीन ‘ज’ (जल, जंगल, जमीन) के साथ-साथ तीन ‘आर’ को महत्वपूर्ण माना है जिसमें रिड्यूस, रिसाइकल तथा रियस मुख्य है*। पर्यावरण संरक्षण हेतु उन्होंने रासेयो के स्वयं सेवकों की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर *कुलपति प्रो० सच्चिदानंद शुक्ला ने पर्यावरण सरंक्षण में जल, वायु तथा अग्नि के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि इन तीनों को एक निश्चित मात्रा में होना लाभदायक है लेकिन अति नुकशानदायक है*। ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष मोहन वाल्यानी ने पर्यावरण संरक्षण को मानव जीवन के लिए आवश्यक बताया। रासेयो के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एल.एस.राजपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयत्नों की जानकारी दिया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता चंद्र सौरिया ने पौधे लगाने से ज्यादा उसे बचाने पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन युटीडी रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश शुक्ला ने दिया। इस के कार्यक्रम में डॉ. राणी लहरी, डॉ. कुंदन साहू सहित 150 से भी अधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे। मंच संचालन फलेन्द साहू ने किया।

ब्रेकिंग
- प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
- पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
- प्रधानमंत्री के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान








