नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय प्रवासियों की एक सभा को दिए संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी.राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे. अमेरिका की अपनी एक सप्ताह की यात्रा के दौरान राहुल गांधी के भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने और वॉल स्ट्रीट के अधिकारियों तथा विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है. उन्होंने कहा कि कुछ भी काम नहीं आया और यात्रा का प्रभाव बढ़ गया. यह इसलिए हुआ, क्योंकि ‘भारत जोड़ो’ का विचार हर किसी के दिल में है.उन्होंने यह भी कहा कि न्याय और मनरेगा जैसी योजनाएं गरीबों को आर्थिक न्याय दिलाने में मदद करेंगी.राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि वे देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं.

ब्रेकिंग
- हरियाली के साथ ग्रामीणों को रोजगार की नई राह दे रहा विकसित भारत – जीरामजी
- सक्ती में 11 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर उपमुख्यमंत्री
- निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल
- मंत्रिपरिषद की बैठक 09 सितम्बर को
- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्क्वैश में रायपुर का दबदबा








