नई दिल्ली:बीजेपी पिछले नौ सालों से केंद्र की सत्ता में है और कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. लेकिन मोदी की यह कोशिश कर्नाटक में रंग नहीं ला पाई.कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के साथ ही उसका दावा मज़बूत हुआ है कि अगले साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी विरोधी खेमे का नेतृत्व वही कर सकता है.अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले कई और राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं. इन राज्यों में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है.छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इसी साल नवंबर महीने में चुनाव हैं और राजस्थान में दिसंबर में. कहा जा रहा है कि जिस तरह से मध्य प्रदेश का चुनाव बीजेपी के लिए मुश्किल है, उसी तरह से कांग्रेस के लिए राजस्थान में.कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद यह बहस फिर से शुरू हो गई है कि क्या अगले साल होने वाले आम चुनावों में नरेंद्र मोदी की राह मुश्किल हो गई है? क्या मोदी की लोकप्रियता कम हो रही है?
क्या कांग्रेस अब बीजेपी को हराने में सक्षम हो गई है?

ब्रेकिंग
- प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ने दी, बधाई
- व्यावसायिक खेती से बेहतर उत्पादन के साथ अच्छी आय
- सिद्धेश्वर महादेव मंदिर – आस्था और आध्यात्मिकता का पावन केंद्र
- 108 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से हुए, सम्मानित
- जब चित्रकार की कला से दिखी चित्रकोट की खूबसूरती






