रायपुर:मुख्यमंत्री जी, आपने जो किसानों के लिए कर्जमाफी की, उससे खेती किसानी में सुखद बदलाव तो आये ही, किसानों के पास अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य जरूरतों के लिए भी पैसे आये। मेरा दो लाख ग्यारह हजार रुपए का कर्जमाफ हुआ। इससे मैंने अपने बच्चों को खूब पढ़ाया। मेरे तीन बच्चे हैं। मेरे तीनों बच्चे शासकीय सेवा में हैं। यह बात ग्राम बाढ़ी के भगवान सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कही। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणजनों से चर्चा करने बेलतरा पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेलतरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की। ग्राम पंचायत अकलतरी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा आरंभ करने और बरतोरी में रीपा सेंटर आरंभ करने सहित अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
◊

ब्रेकिंग
- अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा
- नक्सल मुक्त गांवों की प्राकृतिक खेती बनेगी, नई पहचान
- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है, महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर
- कल 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक







