रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार युवाओं के हित में आई.टी.आई के प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापित पदों की संख्या 366 से बढ़ाकर अब 920 कर दी गई है। अब प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर भर्ती की जाएगी। संचालक रोजगार प्रशिक्षण ने इस संबंध में संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इन पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से की जाएगी।छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है।

ब्रेकिंग
- उप मुख्यमंत्री ने विजेताओं को दिए पदक, खिलाड़ियों से मिलकर हौसला अफजाई की
- हसदा में महाअष्टमी: 108 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से किया गया हवन
- मुख्यमंत्री से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री की, सौजन्य भेंट
- “सोहागा मंदिर में कल रामनवमी पर सामूहिक सुंदर कांड पाठ”:ज्ञानेश शर्मा
- 15 वर्षीय अंजलि बनीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता







