
रायपुर:खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय के द्वारा राज्य के सभी जिले के मुख्यालयों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियो को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए विगत साढे़ चार वर्षों से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और युवा महोत्सव जैसे प्रदेश स्तरीय वृहद आयोजन भी कर रही है।






