
अम्बिकापुर; : जिले के उदयपुर विकासखंड में ग्राम साल्ही के बैगापारा में रहने वाले हरी सिंह (बदला हुआ नाम) की पत्नी जिसकी उम्र 45 साल है, कई दिनों से बुखार व सिरदर्द से पीड़ित थी, साथ ही वह कमजोरी भी महसूस कर रही थी। अपनी बीमारी के इलाज के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापित स्वास्थ्य सुविधा केंद्र, साल्ही में गई। जहां डॉ. रंगनाथ उपाध्याय के चिकित्सकीय परामर्श में उसे उसके ही गाँव में उपचार मिलने के बाद, उसके शरीर में ताकत वापस आ चुकी है और अब वह पूरी तरह से ठीक होकर सामान्य जीवन जीने लगी है। इसके बारे में पूछे जाने पर हरी सिंह की पत्नी ने अदाणी फाउंडेशन के स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में अपने ईलाज के संबंध में संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की।
राजस्थान राज्य उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के सामाजिक सरोकार के तहत चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम से क्षेत्र के ग्रामीणों को इसी तरह की बेहतर स्वास्थ्य सेवा,आवश्यक चिकित्सा और शीघ्र स्वास्थ्य देखभाल इत्यादि सुविधाओं को समय से पहुंचाना अब संभव होने लगा है। परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी) खुली खदान परियोजना के ग्राम परसा, साल्ही, बासेन, घाटबर्रा, जनार्दनपुर, हरिहरपुर, फतेहपुर इत्यादि सहित कुल 14 प्रभावित ग्रामों में अदाणी फाउंडेशन न सिर्फ मोबाईल मेडिकल वैन द्वारा लोगों को घर पहुँच स्वास्थ जांच की सुविधा एवं दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है अपितु इन सेवाओं के विस्तार के लिए साल्ही और परसा गांव में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित स्वास्थ सुविधा केंद्र भी स्थापित किया गया है। यही नहीं सीएसआर के तहत एम्बुलेंस सेवा भी सभी प्रकार की आपात स्थितियों से निपटने के लिए 24*7 चालू की गई है।
* स्वास्थ सुविधा केंद्रों की स्थापना के साथ स्वस्थ ग्रामों के लिए शुरू की गई कई स्वास्थ्य परियोजनाएं
स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ की स्थिति उनकी पारंपरिक दिनचर्या, स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और अपर्याप्त स्वास्थ्य सेवाओं के कारण बहुत ही दयनीय थी। आरआरवीयूएनएल द्वारा अपने सामाजिक सरोकारों के तहत क्षेत्र की स्वास्थ्य बाधाओं को दूर करने व स्थानीय हितधारकों की भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु स्वस्थ ग्राम परियोजनाओं की शुरुआत की गई। अदाणी फाउंडेशन द्वारा लोगों में सकारात्मक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभाव के लिए स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों की स्थापना तथा संचालन, ग्रामीण चिकित्सा शिविरों का आयोजन, स्पेशलिटी और मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। वहीं क्षेत्र में बुनियादी चिकित्सा सेवा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वास्थ सुविधा केंद्र की स्थापना ग्राम साल्ही और परसा में की गई है। अदाणी फाउंडेशन के समर्थन में स्थानीय एनजीओ ग्राम उद्यमी द्वारा दोनों स्वास्थ केंद्रों को संचालित किया जा रहा है। इन केंद्रों में ग्रामीणों को नि:शुल्क ईलाज तथा दवाइयाँ प्रदान की जा रही है। जिससे सामुदायिक विकास में सराहनीय योगदान मिल रहा है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को एलोपैथी, आयुर्वेदिक तथा होमीयोपैथी पद्धति से प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी गई हैं। यही नहीं रोगी की बीमारी के रिकार्ड को संधारित करने के लिये साल्ही एवं परसा के स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र में स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। इससे रोगी की स्वास्थ्य की स्थिति की पहचान कर उपचार प्रदान करने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य सुविधा केंद्र, साल्ही में मरीजों का ईलाज एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं से यहां के अनुभवी और वांछित डिग्री धारी डॉ. रंगनाथन उपाध्याय और स्टाफ नर्स सुश्री यानीकी करियाम के मार्गदर्शन में जबकि परसा केंद्र में रोगियों का उपचार होम्योपैथिक दवाओं से डॉ. पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया जाता है। साल्ही एवं परसा स्थित स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र से गत वित्त वर्ष 2022-23 में 5000 से अधिक ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया गया।










