प्रो.राजीव चौधरी राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में एमेरिटस रिसोर्स फैकल्टी के रूप में देंगे सेवाएं
रायपुर:प्रोफेसर राजीव चौधरी अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभागाध्यक्ष विधि अध्ययनशाला एवं प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ *राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में एमेरिटस रिसोर्स फैकल्टी के रूप में सत्र 2023-24 में अपनी सेवाए प्रदान करेंगे। इससे पहले भी सत्र 2021-22 में इन्होने उक्त विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (R.R.U.) *पूर्व में रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (R.S.U), गांधीनगर, गुजरात, भारत में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व संस्थान है।* इसकी विशेषता राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा में है। इसे भारतीय (DU)...